
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर मंगलवार को आचार्यकुल संस्था की ओर से जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष होतीलाल शर्मा ने चिकित्सकों को पटका पहनाकर एवं मेडल प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।


इस अवसर पर होतीलाल शर्मा ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिला चिकित्सालय के चिकित्सक दिन-रात 24 घंटे जनसेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में चिकित्सकों और पूरे स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के प्रति संवेदनशील और अच्छा व्यवहार ही चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के व्यवहार और सेवाभाव की भी प्रशंसा की।

समारोह में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. योगेंद्र तिरखा, डॉ. विनीत कौशिक, डॉ. सचिन जैन, डॉ. संदीप रंजन, डॉ. उबेद सिद्दीकी, डॉ. गरिमा अग्रवाल, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. फैसल सिद्दीकी, डॉ. उमंग सिंघल, डॉ. परवेज, डॉ. ऋषि पुंडीर सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय वर्मा ने आचार्यकुल संस्था के पदाधिकारियों एवं अध्यक्ष होतीलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाता है तथा उन्हें और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।












Total views : 357520