Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में तीन स्विमिंग पूल बंद, सीलिंग की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में तीन स्विमिंग पूल बंद, सीलिंग की चेतावनी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में बिना पंजीकरण और आवश्यक सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे स्विमिंग पूलों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तहसील बुढ़ाना क्षेत्र के गांव फुगाना स्थित एक वाटर पार्क में हुई घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर उपक्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने बुढ़ाना क्षेत्र में कई स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन स्विमिंग पूल अपंजीकृत एवं अनाधिकृत रूप से संचालित पाए गए, जहां जीवन रक्षक कर्मी, ऑक्सीजन सिलेंडर, लाइफ जैकेट और लाइफ ब्वॉय जैसे अनिवार्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं थे।

How to Make a News Portal

कार्रवाई के दौरान गांव बिटावदा स्थित अजीत पुत्र वीरसैन सिंह का स्विमिंग पूल, बड़ौत रोड बुढ़ाना में चेयरमैन पंप के सामने परवेज पुत्र नूर मोहम्मद का स्विमिंग पूल तथा शाहपुर स्थित स्विमिंग पूल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। अधिकारियों ने संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खेल विभाग से एनओसी और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए बिना किसी भी स्थिति में संचालन नहीं किया जाएगा।

उपक्रीड़ाधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव ने संचालकों को मौखिक चेतावनी देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि तय समय में नियमों का पालन नहीं किया गया तो जिला प्रशासन के सहयोग से संबंधित अनाधिकृत स्विमिंग पूलों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 1 3 9 2
Total views : 356589

Follow us on