Select Language :

Home » राजनीति » क्षत्रिय महासभा ने मुजफ्फरनगर व शामली में बनाए नए पदाधिकारी

क्षत्रिय महासभा ने मुजफ्फरनगर व शामली में बनाए नए पदाधिकारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित साईं धाम मंदिर के समीप कांग्रेस कैंप कार्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र सौंपे गए और सर्व समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश पुंडीर की संस्तुति, राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर की स्वीकृति तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह राठौड़ के अनुमोदन पर इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी गई है।
संगठन के विस्तार के तहत जयप्रकाश राणा को प्रदेश महासचिव, ठाकुर उग्र सिंह चौहान को शामली का जिला अध्यक्ष, संदीप पुंडीर एडवोकेट को मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष तथा मुनेश राणा को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता असद फारूकी एवं मुकुल शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशील बनाएंगे। कार्यक्रम में प्रवीण पुंडीर, अजय पुंडीर एडवोकेट, मूलचंद पुंडीर, रवि गौतम, देवी प्रकाश ठाकुर, चरण सिंह पुंडीर, ठाकुर यशपाल सिंह, श्याम सिंह पुंडीर, महेश विश्वकर्मा, नरेश चौहान, राजकुमार जाटव, रचित गोयल एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, राणा तोप सिंह पुंडीर, विनोद कुमार ठाकुर, महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह राणा सहित भारी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 3
Total views : 392345

Follow us on