Select Language :

Home » राजनीति » सपा सुप्रीमो से मिले मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ सपा नेता

सपा सुप्रीमो से मिले मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ सपा नेता

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ व जुझारू नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।  पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट की संयुक्त अगुवाई में पहुंचे मुजफ्फरनगर के सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर के नेताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और आने वाले चुनावों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने नेताओं को जमीनी स्तर पर जाकर जनता के मुद्दों को उठाने और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत करने का टास्क दिया है।
इस दौरान मुजफ्फरनगर जिले की राजनीतिक पकड़ रखने वाले कई दिग्गज चेहरे एक साथ नजर आए। इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, मीरापुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, पूर्व प्रत्याशी मेराजुद्दीन और युवा सपा नेता अब्दुल्ला राणा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा वरिष्ठ सपा नेता दर्शन सिंह धनगर, प्रदेश सचिव विनय पाल, सपा नेता साजिद हसन, जसवीर वाल्मीकि, सतीश गुर्जर,  अलीम सिद्दीकी, राशिद मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, टीटू पाल रमन, बालेंद्र मौर्य, नावेद रंगरेज, यूसुफ गौर एडवोकेट और नासिर खान सहित जनपद के तमाम नेताओं और जुझारू कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जिले में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प दोहराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 1 0
Total views : 344311

Follow us on