
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीआईओएस कार्यालय में स्थानांतरण होने के बाद निवर्तमान डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास को स्टाफ व शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। इस विदाई समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल में हुए कार्यों पर विचार रखे। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ. रणवीर सिंह ने निवर्तमान डीआईओएस के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर ने शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
समारोह में राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भारत शर्मा और जिला मंत्री आशुतोष सिंह ने उनके कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय त्यागी और प्रशांत शर्मा ने निवर्तमान डीआईओएस के कर्मचारी-हितैषी रवैये की प्रशंसा की। वहीं राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संदीप कौशिक और संरक्षक ललित मोहन गुप्ता ने भी पूर्व डीआईओएस के कार्यों को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस विदाई समारोह के अवसर पर सुभाष कुमार, विकास कुमार, साक्षी देशवाल, मीनाक्षी आर्या, अलका रानी, विनोद कुमार, कपिल कुमार, अनुतोष, नारायण शर्मा, नितिन कुमार, अजय कुमार कटियार, मनीष भाटिया, सुनील कुमार और एहसान अली सहित शिक्षा विभाग के तमाम शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post Views: 330













Total views : 417293