Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर में 19 मेधावी बच्चों को मिले 21-21 हजार रुपये के चैक

मुजफ्फरनगर में 19 मेधावी बच्चों को मिले 21-21 हजार रुपये के चैक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2026 में जनपद स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए सोमवार को विकास भवन में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल के 9 और इंटरमीडिएट के 10 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाधिकारी उमेश कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कमल किशोर कंडारकर देशभूषण द्वारा प्रशस्ति पत्र, मैडल तथा 21-21 हजार रुपये की प्रोत्साहन धनराशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह से पूर्व छात्र-छात्राओं को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिक्षा के विकास पर दिया गया संबोधन सामूहिक रूप से सुना गया।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्र राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं और प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार व युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटों के साथ बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे निकलकर जनपद का नाम रोशन कर रही हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) राजेश श्रीवास ने बताया कि मुजफ्फरनगर के 10वीं कक्षा के मुख्य टॉपर को राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया गया है। जनपद स्तर पर सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में पलक सैनी, शिया, आकांशा, वंश कुमार, भव्या, प्रिंस कुमार, विकसित सैनी, अनंत कुमार और देववृत सैनी शामिल रहे। वहीं, इंटरमीडिएट (12वीं) के मेधावियों में आर्यन पुंडीर, सानवी, हर्षित जैन, निशांत कश्यप, वंश सिंघल, तनु गुप्ता, स्नेहा, मयंक, राबिया और अर्पित को सम्मानित किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, ललित मोहन गुप्ता, आशीष द्विवेदी, आशु और भरत कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 3 9 9
Total views : 373905

Follow us on