Select Language :

Home » एजुकेशन » होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के टॉपर पुरस्कृत

होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के टॉपर पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेरठ के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर विजयराज काकरान, राजीव मुन्जाल, राजीव वर्मा, आर्यवाश एजुकेशन के डायरेक्टर आर्यराज कौशिक, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह, अनिल शास्त्री, अंकित चौधरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया।
प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाली छात्राओं सहित विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों ने संस्था का नाम रोशन किया है।
अतिथियों द्वारा कक्षा-10 के मेधावी छात्र-छात्राओं में हर्षित गुप्ता, ईरम, अवनिका, वंशिका, इलमा, माही, आकाश कुमार, मोनिश त्यागी, खुशी सहरावत और अर्चित सैनी को मंच पर सम्मानित किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट (कक्षा-12) की परीक्षा में पूरे मुजफ्फरनगर जिले में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आँचल सैनी को विशेष तौर पर सराहा गया। इसके साथ ही इंटर की श्रेष्ठतम् सूची में शामिल आयशा, हर्षित कुमार, सादिका रहामान, वंशिका, आर्यन, मन्तशा, वंशिका, सृष्टि रूहेला, प्रिया और अश्वनी को स्मृति चिह्न, प्रमाण-पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस गौरवमयी कार्यक्रम को सफल और सुव्यवस्थित बनाने में जितेन्द्र कुमार, योगाचार्य सतकुमार, नितिन बालियान, शुभम कुमार, प्रीतमकुमार मिश्रा, सचिन कश्यप सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष और पूर्ण सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 6 3 2 4
Total views : 311335

Follow us on