Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी और पुरकाजी में सेंट्रल जीएसटी का छापा

मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी और पुरकाजी में सेंट्रल जीएसटी का छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक क्षेत्र पुरकाजी की लोहा फैक्ट्री और आनंदपुरी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब केंद्रीय जीएसटी (CGST) की टीम ने भारी दलबल के साथ एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई ‘श्री राधे मेटाकास्ट’ फर्म के मालिक और निदेशक के ठिकानों पर की गई है।

How to Make a News Portal

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री राधे मेटाकास्ट फर्म, जो मुख्य रूप से पुरकाजी क्षेत्र में लोहे के इंगट बनाने का कार्य करती है, पिछले कुछ समय से विभागीय रडार पर थी। कार्रवाई की शुरुआत शहर के आनंदपुरी स्थित फर्म के संचालक के आवास से हुई। टीम जब निदेशक चुन्नीलाल के आवास पर पहुंची, तो वह मौके पर मौजूद नहीं मिले। इसके बावजूद, अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों को खंगालना शुरू कर दिया।

छापेमारी की खबर फैलते ही आनंदपुरी और आसपास के मोहल्लों में खलबली मच गई। घंटों तक टीम घर के भीतर रही। देर रात तक चली इस जांच के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण फाइलें और कंप्यूटर हार्ड ड्राइव्स को अपने कब्जे में लेने का किया है।

एक तरफ जहां शहर में जांच चल रही थी, वहीं दूसरी ओर सीजीएसटी की दूसरी टीम ने पुरकाजी स्थित श्री राधे मेटाकास्ट की फैक्ट्री पर भी धावा बोला। वहां उत्पादन से जुड़े रिकॉर्ड और स्टॉक का मिलान किया गया। सूत्रों का कहना है कि मामला करोड़ों रुपये की कर चोरी (Tax Evasion) से जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल, विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन निदेशक चुन्नीलाल के फरार होने से मामला और अधिक संदिग्ध नजर आ रहा है। टीम देर रात तक दस्तावेजों की पड़ताल में जुटी रही।

Share this post:

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 8 3
Total views : 384983

Follow us on