
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति इस बार भी अत्यंत उत्कृष्ट एवं शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणाम के अनुसार, विद्यालय की छात्रा केहकशां ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, निलेश मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और सुहानी सिंह ने 90 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी विशेष रूप से सराहना की गई, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Post Views: 214













Total views : 384985