Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » KGMU लखनऊ की टापर बनी मुजफ्फरनगर की दीप्ति शर्मा

KGMU लखनऊ की टापर बनी मुजफ्फरनगर की दीप्ति शर्मा

लोकपथ लाइव, मुज़फ्फरनगर। जनपद की होनहार प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी डॉ. दीप्ति शर्मा ने प्रदेश के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ की एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
भारतीय वायुसेना के पूर्व सैनिक अनुज कुमार शर्मा एवं सुषमा शर्मा की पुत्री दीप्ति ने वर्ष 2021 में नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में सफलता हासिल कर इस संस्थान में प्रवेश लिया था। अपनी शैक्षणिक यात्रा के दौरान दीप्ति निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं, जिसके लिए उन्हें पूर्व में भी स्वर्ण पदक (Gold Medal) से नवाजा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि दीप्ति शर्मा का पूरा परिवार शैक्षणिक और सैन्य क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहा है। उनकी बड़ी बहन ने भी आईसीएआर (ICAR) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक (AIR 1) हासिल की थी और वर्तमान में हरियाणा में सरकारी पशु चिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं। दीप्ति शर्मा इस अभूतपूर्व सफलता पर परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे मुज़फ्फरनगर के लिए एक गौरवशाली क्षण बताया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 8 6
Total views : 384992

Follow us on