Select Language :

Home » राजनीति » पश्चिम एशिया संकट में आयात कम करने से बचेगा देश का विदेशी भंडार: अशोक बालियान

पश्चिम एशिया संकट में आयात कम करने से बचेगा देश का विदेशी भंडार: अशोक बालियान

अशोक बालियान

पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने की प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के समर्थन की अपील
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: पश्चिम एशिया में गहराते संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए मुज़फ्फरनगर से एक बड़ा आह्वान किया गया है। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयातित उत्पादों की खपत कम करने की अपील का समर्थन करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।

How to Make a News Portal

तेल और सोने पर निर्भरता घटाने की जरूरत
बालियान ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि भारत अपनी जरूरत का 85% कच्चा तेल आयात करता है। यदि नागरिक निजी वाहनों के उपयोग में महज 10-20% की कटौती करें, तो देश के अरबों रुपये के डॉलर बाहर जाने से बच सकते हैं। साथ ही, उन्होंने निवेश के लिए भौतिक सोने के बजाय ‘डिजिटल गोल्ड’ या ‘सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड’ (SGB) अपनाने की सलाह दी, ताकि डॉलर की मांग घटे और रुपया मजबूत हो।

किसानों की आय होगी दोगुनी
उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि हम सालाना ₹1.10 लाख करोड़ के विदेशी खाद्य तेल पर निर्भरता कम करते हैं, तो हमारे सरसों और सोयाबीन उत्पादक किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा। यह न केवल देश को आर्थिक संकट से बचाएगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए भी संजीवनी साबित होगा।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 4 9 1 3
Total views : 306618

Follow us on