Select Language :

Home » एजुकेशन » मदर्स डे पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बढ़ाया माताओं का उत्साह

मदर्स डे पर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बढ़ाया माताओं का उत्साह

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘मातृ दिवस’ (मदर्स डे) समारोह अत्यंत उत्साह और भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका मीना गोयल तथा मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोनिका सिंह (धर्मपत्नी एडीएम वित्त एवं राजस्व) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने मातृ प्रेम को समर्पित भावपूर्ण गीत, आकर्षक नृत्य और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण ममतामय हो गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं के लिए आयोजित ‘रैंप वॉक’ और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष  मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में माँ को प्रेम और त्याग का सर्वोच्च रूप बताते हुए कहा कि माँ बच्चे की पहली गुरु और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। उन्होंने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा ने कहा कि माँ के दिए संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद ने सभी माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक समन्वयिका श्रीमती मानसी अग्रवाल की देख-रेख में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 0 6
Total views : 384643

Follow us on