Select Language :

Home » एजुकेशन » पीआर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर माताओं के लिए हुई प्रतियोगिताएं

पीआर पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर माताओं के लिए हुई प्रतियोगिताएं

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरगर।   माँ का प्यार एक अनमोल रत्न है जिसे संजोकर रखना चाहिए’—इन्हीं भावनाओं के साथ पचेंड़ा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में ‘मातृ दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल, प्रधानाचार्य अनघ सिंघल और दिव्या शर्मा ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मनमोहक कविताएं, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्ड्स और ‘क्राउन’ आकर्षण का केंद्र रहे।
उत्सव को खास बनाने के लिए स्कूल परिसर में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जहाँ नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने ‘बैलेंस रेस’ में दम दिखाया, वहीं बड़ी कक्षाओं के लिए रिले रेस, खो-खो और वॉलीबॉल मैच आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण माताओं के लिए आयोजित ‘बैलेंस ऑन रैकेट रेस’ और ‘जुंबा डांस’ रहा, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने माँ को जीवन की प्रथम गुरु बताते हुए उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया। प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ ही स्वर्ग का द्वार है और हमें प्रतिदिन उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिव्या शर्मा, प्रवीण कुमार, शिखा ठाकुर सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 4 0 3
Total views : 384639

Follow us on