
लोकपथ लाइव, मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर): मिल मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार को ‘मातृ दिवस’ और ‘क्रांति दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रोहताश कली, प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुए यज्ञ से हुआ, जिसमें माताओं के सुख-समृद्धि की कामना की गई।
मदर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कार्ड मेकिंग, कविता पाठ, भाषण और पोस्टर मेकिंग में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से सबका मन मोह लिया। नन्हे मुन्नों ने “तू कितनी अच्छी है” गीत और माँ-बेटी के संबंधों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। संगीत शिक्षक अर्जुन कुमार और छात्र आरव की जुगलबंदी ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस विशेष अवसर पर 1857 की क्रांति के अमर शहीदों को भी याद किया गया। प्रबंधक संदीप कुमार ने माँ को जीवन की प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि माँ का आशीर्वाद ही जीवन का सबसे बड़ा संबल है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने बच्चों को माता-पिता के सम्मान और सेवा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता बत्रा द्वारा किया गया और इसमें अक्षि चौधरी, अदिति सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
Post Views: 101













Total views : 308851