Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » डिप्टी डायरेक्टर ने लिया जायजा, जल्द सुधरेंगी मंडी की सड़कें और लाइटें।

डिप्टी डायरेक्टर ने लिया जायजा, जल्द सुधरेंगी मंडी की सड़कें और लाइटें।

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मंडी समिति में बुधवार रात हुए अग्निकांड की घटना और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार को डिप्टी डायरेक्टर (सहारनपुर) देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा और सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल ने मंडी समिति कार्यालय और घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के समक्ष मुख्य रूप से अग्निकांड से प्रभावित और उसके आसपास की क्षतिग्रस्त दुकानों का मुद्दा उठाया गया। मांग की गई कि व्यापारियों के आर्थिक हित को देखते हुए इन दुकानों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए। इसके अलावा, मंडी की बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी एक विस्तृत मांग पत्र रखा गया।
व्यापारियों और प्रतिनिधियों ने तिकोनी मंडी में शेष रह रहे फड़ों के निर्माण, मंडी की जर्जर व अधूरी सड़कों की मरम्मत, और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे परिसर में नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की। साथ ही, बारिश के दौरान होने वाले भारी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने पर जोर दिया गया।
डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र वर्मा ने आश्वस्त किया कि सभी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और आवश्यक निर्माण कार्य जल्द ही धरातल पर दिखाई देंगे। इस दौरान पूर्व सचिव कुलदीप सिंह, निर्माण विभाग के जेई सहित व्यापारी नेता संजय मिश्रा और मनीष चौधरी ने भी व्यापारियों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 7 1 6
Total views : 393705

Follow us on