Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्राथमिक स्कूल में राउंड टेबल 346 ने कराया क्लासरूम निर्माण

प्राथमिक स्कूल में राउंड टेबल 346 ने कराया क्लासरूम निर्माण

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में शिक्षा के स्तर को सुधारने और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से ‘मुजफ्फरनगर राउंड टेबल 346’ (राउंड टेबल इंडिया की शाखा) ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक परियोजना का आगाज किया है। संस्था द्वारा विकास खंड खतौली के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय, खानोपुर (मंसूरपुर) में तीन नई कक्षाओं और एक आधुनिक शौचालय ब्लॉक के निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया गया।
यह परियोजना ‘राउंड टेबल इंडिया’ के राष्ट्रव्यापी अभियान “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन” (FTE) के तहत शुरू की गई है। विशेष बात यह है कि यह संस्था का पहला ‘सेल्फ रेस्ड’ प्रोजेक्ट है, यानी इसके लिए पूरी निधि संस्था के सदस्यों ने स्वयं के प्रयासों से संकलित की है।
भूमि पूजन समारोह के दौरान चेयरमैन अंकित गुप्ता ने कहा कि संस्था का लक्ष्य शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है ताकि अभावग्रस्त बच्चों को भी बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। इस निर्माण कार्य से विद्यालय की क्षमता बढ़ेगी और छात्रों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अंकित गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुलभ गोयल, सचिव शोभित गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपांशु प्रकाश, पूर्व चेयरमैन अभिषेक सोबती सहित अभिनव स्वरूप, प्रसून अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, शिवाँग कुच्छल, अनंत बंसल, श्रेय गोयल, अंकुर गोयल, अभिषेक पालीवाल, अर्चित गर्ग, वैभव अग्रवाल, व्योम अग्रवाल, मोहित गर्ग, मोहित मित्तल, अंशुल बंसल, अंशुल अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, अर्पित गर्ग, गौतम भाटिया और अनिकेत गोयल मौजूद रहे। कार्यक्रम में टेबल की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के बच्चों को मिठाई वितरित की गई। संस्था के सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 5 6 4 7
Total views : 308851

Follow us on