
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में जनगणना 2027 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस बार दो चरणों में जनगणना होगी, जिसका शुभारंभ 7 मई से होगा। यह देश की 16वीं और आजाद भारत की 8वीं जनगणना है।
जिला पंचायत सभागार में सोमवार को डीएम उमेश कुमार मिश्रा व एडीएम वित्त व राजस्व गजेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि स्व-गणना 7 मई से 21 मई तक चलेगी, जो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके बाद मकान सूचीकरण और भवन गणना होगी, जो 22 मई से 20 जून तक चलेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का दूसरा चरण 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें जनसंख्या गणना होगी। जनपद में इस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 6,575 अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा प्रमुख जनगणना अधिकारी और एडीएम-एफ गजेन्द्र कुमार जिला जनगणना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इनके साथ 8 अपर, 4 उप जनगणना अधिकारी और 14 चार्ज अधिकारी भी नियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि
ऑनलाइन स्व-गणना के दौरान परिवार के मुखिया को 33 में से 31 सवालों के जवाब देने होंगे। शेष 2 सवालों का जवाब प्रगणक भरेगा। इसमें घर से जुड़े 7 सवाल होंगे। परिवार से जुड़े 8 सवाल, बुनियादी जरूरतों के 10 सवाल और घरेलू उपकरण से जुड़े 8 सवाल रहेंगे। जनगणना के नोडल अधिकारी एवं एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि
अभियान की शुरुआत 7 मई को जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होगी। इसके बाद 8 मई को स्थानीय निकाय, 9 मई को मीडिया, 10 मई को वेलफेयर एसोसिएशन, तथा 15 मई को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य वर्गों के लिए 20 मई तक क्रमबद्ध दिन निर्धारित किए गए हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से गोपनीय रहेगी। इस दौरान डीएम ने कहा कि जनगणना के दौरान किसी को भी अपनी बैंक जानकारी देने से बचे। साइबर अपराध से बचने के लिए भी जागरूक रहें।
Post Views: 89













Total views : 298283