Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर ‘नारद सम्मान’ से विभूषित

फोटो जर्नलिस्ट भूषण भास्कर ‘नारद सम्मान’ से विभूषित

लोकपथ लाइव, मेरठ। डिजिटल मीडिया के वर्तमान युग में ‘नैरेटिव’ सेट करना एक गंभीर चुनौती बन गया है, जो कई बार युद्ध से भी अधिक घातक साबित होता है। यह विचार डीडी न्यूज के वरिष्ठ सलाहकार संपादक अशोक श्रीवास्तव ने विश्व संवाद केंद्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित ‘नारद सम्मान समारोह’ के दौरान व्यक्त किए।

How to Make a News Portal

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्रीवास्तव ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किस प्रकार भारत विरोधी ताकतें देश की छवि बिगाड़ने के लिए एजेंडा चला रही हैं। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान किया कि वे तथ्यों की जड़ तक जाएं और ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ काम करें। कार्यक्रम में प्रान्त प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने देवर्षि नारद को ब्रह्मांड का प्रथम संवाददाता बताते हुए उनके संवाद कौशल और सत्यनिष्ठा को आज की पत्रकारिता के लिए आदर्श बताया।

समारोह में मुख्य अतिथि महापौर हरिकांत अहलूवालिया और अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सूर्यकांत द्विवेदी ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता के संकट पर चिंता जताई। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। प्रिंट मीडिया में अमन कुमार शर्मा, इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल में शालू अग्रवाल, फोटो जर्नलिस्ट श्रेणी में मुजफ्फरनगर के भूषण भास्कर, सोशल मीडिया में खुशी वर्मा व शिवम तुरैहा और शिक्षाविद श्रेणी में प्रो. श्रद्धा पुरोहित को नारद सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कपिल अग्रवाल ने किया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392590

Follow us on