
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह रविवार को मुजफ्फरनगर के बघरा ब्लॉक के नसीरपुर गांव पहुंचे। वह यहां भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के पिता सत्यपाल सिंह के निधन पर रस्म तेंहरवी में शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने भाजपा छोड़ने की अटकलों पर विरोम लगाया।
‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’: शोक सभा के बाद पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए ब्रजभूषण शरण सिंह ने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की। जब उनसे 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वें इस पर कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे। वहीं, भाजपा छोड़कर किसी अन्य पार्टी में जाने की अटकलों पर उन्होंने एक प्रसिद्ध गीत की पंक्ति दोहराते हुए कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। फिलहाल अभी मैं भारतीय जनता पार्टी में हूं।”
परिवार का भाजपा के साथ लंबा जुड़ाव: ब्रजभूषण शरण सिंह ने पार्टी के साथ अपने और अपने परिवार के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए अपनी राजनीतिक ताकत और कद का भी हवाला दिया। उन्होंने बताया कि इसी पार्टी से उनका एक बेटा सांसद है, एक बेटा विधायक है, छह बार वह खुद सांसद रहे हैं और एक बार उनकी पत्नी भी सांसद रही हैं।
इस शोक सभा में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और राजनीतिक नेता उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Post Views: 83












Total views : 297949