Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: रेशू विहार अंडरपास निर्माण में देरी पर राज्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे, कार्य तेज करने के निर्देश

मुजफ्फरनगर: रेशू विहार अंडरपास निर्माण में देरी पर राज्यमंत्री निरीक्षण करने पहुंचे, कार्य तेज करने के निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर के रेशू विहार फाटक पर बन रहे अंडरपास के निर्माण कार्य में हो रही देरी और उससे आम जनता को हो रही भारी परेशानी को देखते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

How to Make a News Portal

स्कूल के बच्चों और आम जनता को हो रही परेशानी

जानकारी के अनुसार पिछले करीब दो महीने से यह निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण से इलाके के लोगों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं और स्टाफ को आवाजाही में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रभावित होने वाले मुख्य संस्थानों में डीएस पब्लिक स्कूल, एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल, एटूजेड रोड पर स्थित आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल शामिल है। इन स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा और आवागमन को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों परेशानी है।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर मौजूद रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और आम जनता के दैनिक जीवन पर इसका विपरीत प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392590

Follow us on