Select Language :

Home » एजुकेशन » दून वैली के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम

दून वैली के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिखाया दम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: द दून वैली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का शुभारंभ उप प्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। मैच के दौरान तकनीकी बारीकियों और खेल के नियमों की जानकारी मुख्य कोच मि. गौरव और मिस आयुषी द्वारा दी गई। खेल के मैदान पर एक्वा, एरीज, दिवम, इग्नीज और टेरा हाउस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। छात्र वर्ग दिवम सदन ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक्वा सदन द्वितीय और इग्निस सदन तृतीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में एरीज सदन की छात्राओं ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। टेरा सदन ने द्वितीय और इग्निस सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग सिंघल और उप प्रधानाचार्या ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और शुभकामनाएं प्रदान कीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 9 7 2
Total views : 392341

Follow us on