Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मंडलायुक्त ने की निर्माण कार्यों और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

मंडलायुक्त ने की निर्माण कार्यों और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों और सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंडलायुक्त ने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें शीघ्र सुधार लाने के कड़े निर्देश दिए।

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष जोर: बैठक में मंडलायुक्त ने 14 प्रमुख विलंबित परियोजनाओं की समीक्षा की, जिनमें पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में पंचकर्म इकाई और गंगा नहर क्षेत्र के पुनरुद्धार कार्य शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य में कमी पाई गई, तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभागवार दिशा-निर्देश

  • स्वास्थ्य विभाग: मंडलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सीएचसी-पीएचसी पर चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित हो और मरीजों को बिना ठोस कारण के रेफर न किया जाए।

  • शिक्षा विभाग: बीएसए को स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर संचालन के साथ-साथ मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की निरंतर निगरानी करने को कहा।

  • अन्य विभाग: गन्ना भुगतान, फैमिली आईडी बनाने और सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के साथ-साथ स्मार्ट मीटर के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग ने बताया कि पेस्टिसाइड के मामलों में छापेमारी कर 11 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

स्पोट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर दिए निर्देश

 बैठक के बाद मंडलायुक्त ने चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भारोत्तोलन, जिमनास्टिक और बैडमिंटन हॉल के जीर्णोद्धार कार्य तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बन रहे गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि ये परियोजनाएं क्रमशः दिसंबर और सितंबर 2026 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार सहित जनपद के सभी प्रमुख विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 5
Total views : 392550

Follow us on