Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल का सम्मान

यूपी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप करने वाली नेहा पांचाल का सम्मान

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/ मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सिविल सेवा परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का मान बढ़ाने वाली नेहा पांचाल का विश्वकर्मा समाज की ओर से स्वागत किया गया। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे विश्वकर्मा समाज में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज का नाम बढ़ाने पर भाजपा नेता जगदीश पांचाल ने समाज के लोगों के साथ उन्हें पुरस्कृत किया।
भाजपा नेता एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल ने बताया कि नेहा पांचाल की सफलता पर खुशी जाहिर करने के लिए मुजफ्फरनगर से समाज के प्रतिनिधियों का एक दल विशेष रूप से दिल्ली पहुंचा। वहां आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नेहा पांचाल को अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंट किए और भगवान विश्वकर्मा का प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य व सुखद करियर की कामना की गई। इस दौरान उन्हें पुरस्कृत करने वालों में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज पांचाल, एसके धीमान, नंद किशोर पांचाल, सुनील पांचाल, कमल पांचाल, कपिल पांचाल और कपिल सोलंकी आदि शामिल रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 5
Total views : 392550

Follow us on