Select Language :

Home » राजनीति » सपा सांसद बोले, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अपराधियों को दे रहे संरक्षण

सपा सांसद बोले, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल अपराधियों को दे रहे संरक्षण

लोकपथ लाइव, मुज़फ़्फ़रनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कमर कस ली है। मुजफ्फरनगर के बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद हरेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप जड़े और उन पर अपराधियों को संरक्षण देने का सीधा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए जिले में केवल एक ही बड़े मंत्री की बात कहते हुए मजाकिया तंज भी कसा।

 

आरोप है, मंत्री जी अपराधियों को बचाने में लगे हैं’: सांसद ने जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पर ही तंज कसने शुरू कर दिए। सांसद हरेंद्र मलिक ने आरोप लगाया, मंत्री खुद अपराधियों को बचाने में लगे हैं। बीते दिनों पकड़े गए तीन युवकों को मंत्री के दबाव में पुलिस से छुड़वा दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग ही अपराधियों का बचाव करेंगे, तो आम जनता सुरक्षित कैसे महसूस करेगी। सांसद ने कहा कि वे फिलहाल सड़कों पर बड़े आंदोलन इसलिए नहीं कर रहे हैं ताकि सरकार को कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का मौका न मिले।

 

किसानों के लिए 15,000 करोड़ के फंड का ऐलान: इस दौरान सांसद हरेंद्र मलिक ने किसानों और आम जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि 2027 में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की घोषणा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों के लिए 15,000 करोड़ का ‘रिवाल्विंग फंड’ स्थापित किया जाएगा। इससे गन्ना किसानों को पर्ची दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान मिल सकेगा।

 

स्मार्ट मीटर की विदाई और मुफ्त बिजली का एलान: बिजली के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि मौजूदा सरकार स्मार्ट मीटर के जरिए जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनते ही इन स्मार्ट मीटरों को पूरी तरह उखाड़ फेंका जाएगा। साथ ही, उन्होंने किसानों और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।

 

2027 में परिवर्तन निश्चित है:  अपनी रणनीति पर चर्चा करते हुए हरेंद्र मलिक ने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन छोटे दलों को साथ लेकर पूरी मजबूती से 2027 का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और अब सत्ता में परिवर्तन निश्चित है।
इस प्रेसवार्ता में सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी और किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा पीनना सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 3 2
Total views : 392467

Follow us on