Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कठोर एवं सुनियोजित प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत रिक्रूट आरक्षियों ने शानदार, समन्वित एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद राजकरन नय्यर (आई.पी.एस.) रहे है। जिनके आगमन पर परेड की टोलियों द्वारा प्रभावशाली सलामी प्रस्तुत की।

How to Make a News Portal

 रविवार सुबह 8 बजे परेड का संचालन प्रथम कमांडर सोनू चेतिवाल, द्वितीय कमांडर अंकित कुमार तथा तृतीय कमांडर जयवीर सिंह द्वारा किया। जिसके साथ ही समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। अपर पुलिस आयुक्त द्वारा परेड का निरीक्षण किया तथा टोलियों की सटीकता, अनुशासन एवं तालमेल की सराहना करते हुए परेड का मान प्रणाम ग्रहण किय गया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। अपर पुलिस आयुक्त राजकरन नय्यर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च दायित्व है। उन्होंने नवनियुक्त आरक्षियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षण अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को अपर पुलिस आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के अंतिम चरण में एसएसपी के द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की एकता एवं अखंडता, संविधान के प्रति निष्ठा तथा जनसुरक्षा हेतु पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। एसएसपी द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसपी सिटी अमृत जैन,  एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी क्राइम इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ केमिश्रा आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 3 5 2
Total views : 294786

Follow us on