
खाकी के नए नायकों का उदय: नेहा यादव को ‘सर्वांग सर्वोत्तम’ सम्मान, डीजीपी ने दिलाई निष्ठा की शपथ
लोकपथ लाइव, लखनऊ: राजधानी लखनऊ के पुलिस लाइंस मैदान में रविवार को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन देखने को मिला, जब वर्ष 2025 बैच के 60,244 नागरिक पुलिस आरक्षियों का दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत परेड उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हो गई।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर युवा आरक्षियों के चेहरे खुशी से दमक उठे। दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला भी बढ़ा। महिला आरक्षी नेहा यादव को तीन, सोनम को दो व रिया सिंह कुशवाहा को एक पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान किया। डीजीपी ने दीक्षांत परेड में आरक्षियों को शपथ भी दिलाई।

नारी शक्ति का दबदबा: नेहा, सोनम और रिया ने मारी बाजी
इस दीक्षांत परेड की सबसे खास बात महिला आरक्षियों का शानदार प्रदर्शन रहा। महिला रिक्रूट आरक्षी नेहा यादव इस पूरे बैच की स्टार परफॉर्मर रहीं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने तीन अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया। नेहा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार’ से नवाजा गया। वहीं कुमारी सोनम ने दो और रिया सिंह कुशवाहा ने एक पुरस्कार हासिल कर विभाग का मान बढ़ाया।
👉परेड कमांडर प्रथम– महिला रिक्रूट आरक्षी नेहा यादव
👉परेड कमांडर द्वितीय– महिला रिक्रूट आरक्षी रिया सिंह कुशवाहा
👉 परेड कमांडर तृतीय– महिला रिक्रूट आरक्षी कुमारी सोनम
👉 अंतः विषय टॉपर (समग्र कोर्स)- कुमारी नेहा यादव
👉 वाह्य विषय टॉपर (समग्र कोर्स)- कुमारी सोनम
डीजीपी ने दिलाई कर्तव्य की शपथ
परेड के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने नवनियुक्त आरक्षियों को देश की सेवा, कानून की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया। डीजीपी ने कहा कि ये नए आरक्षी पुलिस बल की रीढ़ बनेंगे और प्रदेश की कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। दीक्षांत परेड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों पुरस्कार पाकर आरक्षियों का हौसला भी बढ़ा। महिला आरक्षी नेहा यादव को तीन, सोनम को दो व रिया सिंह कुशवाहा को एक पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान किया। डीजीपी ने दीक्षांत परेड में आरक्षियों को शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस बल में शामिल होना केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज की सेवा का एक पवित्र अवसर है। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद नेहा यादव ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा क्षण है, अब मेरा लक्ष्य पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करना है।”











Total views : 293939