Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मंत्री सोमेंद्र तोमर बोले, विपक्ष ने महिला हितों पर की केवल नकारात्मक राजनीति

मंत्री सोमेंद्र तोमर बोले, विपक्ष ने महिला हितों पर की केवल नकारात्मक राजनीति

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्य मंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। गांधी कालोनी स्थित बारात घर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर सरकार किसी भी स्तर पर समझौता करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महिला हितो पर केवल नकारात्मक राजनीति की है, उन्हें आगे बढ़ाने का सही ढंग से प्रयास नहीं किया है।

How to Make a News Portal

नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम: राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ‘क्रांतिकारी पहल’ करार दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अधिनियम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और अधिक मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने हमेशा महिला हितों के मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति की है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार जमीनी स्तर पर महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रही है।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति रही। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जागरूकता और सक्रिय भागीदारी ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने की असली ताकत है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, जिला महामंत्री संजय गर्ग, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता सैनी और जिला मंत्री एवं संयोजक ममता अग्रवाल मौजूद रहे।

महिला शक्ति रही कार्यक्रम में मौजूद: कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंजली चौधरी, आंचल तोमर, श्वेता कौशिक और विशाल गर्ग ने संयोजक की भूमिका निभाई। वहीं पूर्व जिला कोषाध्यक्ष निदेशक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार एवं पूर्व सभासद मितिका गर्ग आदि का कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 1 5 3
Total views : 293939

Follow us on