Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सीमित संसाधनों में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे ग्रामीण पत्रकार: कपिल देव अग्रवाल

सीमित संसाधनों में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे ग्रामीण पत्रकार: कपिल देव अग्रवाल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन द्वारा जिला पंचायत सभागार में ‘ग्रामीण पत्रकारिता एक जोखिम भरा कार्य’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का दायरा अब शहरों तक सीमित न रहकर गांव-गांव तक विस्तृत हो चुका है। ग्रामीण पत्रकार सीमित संसाधनों में बड़ी जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं।

How to Make a News Portal

पत्रकारिता सच्ची समाजसेवा है:  मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारिता महज एक पेशा नहीं, बल्कि सच्ची समाजसेवा है। इसमें संघर्ष और जोखिम दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाचार का महत्व तभी सिद्ध होता है जब उसके माध्यम से किसी समस्या का समाधान भी समाज के सामने आए। उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे खबरों की सत्यता की जांच-परख करने के बाद ही उन्हें प्रसारित करें। इससे पत्रकारिता की गरिमा भी जिम्मेदारी दोनों का आंकलन होता है।

पत्रकार समाज का आईना है : डॉ. वीरपाल निर्वाल

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। ग्रामीण पत्रकार छोटी-बड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर जनहित में अपनी महती भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि संघर्षशील पत्रकारिता में जोखिम होना स्वाभाविक है। इस दौरान मुजफ्फरनगर के हाजिपुर में पत्रकारिता के कारण बदली तस्वीर का उदहारण दिया गया।

साहस और निष्पक्षता ही ताकत है:  सहारनपुर के जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा ने कहा कि पत्रकार को कार्य के दौरान अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन साहस और निष्पक्षता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने खबरों में संतुलन बनाए रखने और किसी भी पक्ष के साथ पक्षपात न करने की सलाह दी। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने ग्रामीण पत्रकारिता को देश के विकास की रीढ़ बताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा, सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: संगोष्ठी को मुख्य रूप से दैनिक जागरण के मुजफ्फरनगर ब्यूरो चीफ आनंद प्रकाश, जनसत्ता से संजीव चौधरी, दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार संजीव तोमर और हिंदुस्तान से तरुण पाल ने भी ग्रामीण पत्रकारिता को लेकर अपने विचार रखे और मार्गदर्शन दिया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश मलिक, धमेंद्र कुमार, संदीप रंजन, गोपी सैनी, चांद मौहम्मद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहिताश कुमार वर्मा ने किया, जबकि जिला अध्यक्ष संजय राठी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू बालेशवर लाल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी के समापन पर पत्रकारों को उनके संगठन के कार्ड वितरित किए गए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 1 5 3
Total views : 293937

Follow us on