Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन 3189 अभ्यर्थी अनुपस्थित

मुजफ्फरनगर: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पहले दिन 3189 अभ्यर्थी अनुपस्थित

Alternate Headline: UP Homeguard Recruitment Exam: Over 3,000 Candidates Skip First Day in Muzaffarnagar, Security Tight

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच शुरू हो गई। 25 से 27 अप्रैल तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन शहर के 17 परीक्षा केंद्रों पर प्रक्रिया पूरी तरह सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिखी। एसएसपी ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

बड़ी संख्या में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों के आंकड़ों पर गौर करें तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी। पहली पाली की परीक्षा सुबह शुरू होकर दोपहर 12 बजे संपन्न हुई, जिसमें कुल 7,920 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 6,259 अभ्यर्थी ही उपस्थित हो सके, जबकि 1,661 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं पहुँचे। वहीं, दूसरी पाली में भी 7,920 अभ्यर्थियों में से 6,392 उपस्थित रहे और 1,528 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार, परीक्षा के पहले दिन कुल 15,840 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,651 अभ्यर्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि कुल 3,189 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 1 5 3
Total views : 293937

Follow us on