Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: RLD नेता व पूर्व विधायक की रोलिंग मिल पर GST का छापा

मुजफ्फरनगर: RLD नेता व पूर्व विधायक की रोलिंग मिल पर GST का छापा

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) की टीम ने शहर के प्रमुख उद्योगपति और पूर्व विधायक नूर सलीम राणा के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर धावा बोल दिया।

How to Make a News Portal

अमन रोलिंग मिल पर सघन जांच शुरू

मिली जानकारी के अनुसार शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘अमन रोलिंग मिल’ पर जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ सुबह-सवेरे छापेमारी की। विभाग को पिछले काफी समय से इस मिल में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी और रेकी के जरिए टैक्स बचाए जाने की गोपनीय सूचनाएं मिल रही थीं। टीम ने मिल में प्रवेश करते ही सभी एंट्री और एग्जिट गेट को सील कर दिया और कर्मचारियों के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए।

अमन रोलिंग मिल के मालिक नूर सलीम राणा जनपद की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। वह पूर्व में चरथवाल से विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के सक्रिय सदस्य हैं। सत्ता के गलियारों से जुड़े व्यक्ति के प्रतिष्ठान पर इस बड़ी कार्रवाई ने शहर के अन्य बड़े व्यापारियों और राजनेताओं में खलबली मचा दी है।

सूत्रों का कहना है कि विभाग को मिल के स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिलने की आशंका है। टीम द्वारा कंप्यूटर डेटा, खरीद-बिक्री के बिल और बैंक ट्रांजैक्शन की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबी चल सकती है और देर शाम तक ही टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़ों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, मिल के बाहर स्थानीय पुलिस तैनात है और किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 5 5
Total views : 392523

Follow us on