Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या प्रसाद अध्यक्ष, पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव बने प्रदेश उपाध्यक्ष

अयोध्या प्रसाद अध्यक्ष, पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव बने प्रदेश उपाध्यक्ष

लोकपथ लाइव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश फूड एंड सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स व ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव राजधानी लखनऊ में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुए। प्रदेश भर से जुटे खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षकों और अधिकारियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक मतदान किया। इस चुनाव में मुजफ्फरनगर के पूर्ति और विपणन विभाग के अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसका परिणाम मुजफ्फरनगर के पक्ष में रहा।

How to Make a News Portal

इस प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव में मुजफ्फरनगर पूर्ति विभाग में तैनात निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव को भारी मतों से प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस जीत पर विभाग में हर्ष की लहर दौड़ गई और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

नई कार्यकारिणी का गठन: बीते 19 अप्रैल 2026 को हुए मतदान के बाद घोषित परिणामों में विपणन विभाग से अयोध्या प्रसाद सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अन्य प्रमुख पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में विनोद जायसवाल, उपाध्यक्ष (विपणन) पद पर सतेंद्र कुमार सरोज और उपाध्यक्ष (आपूर्ति) पद पर आशीष श्रीवास्तव ने विजय प्राप्त की। वहीं, महामंत्री व सचिव पद की जिम्मेदारी त्रिलोकी नाथ चौरसिया को सौंपी गई है, जबकि शरद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मुजफ्फरनगर के अधिकारियों का मानना है कि नई कार्यकारिणी विभाग की समस्याओं और कर्मचारी हितों के लिए मजबूती से कार्य करेगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 6 4 9 2
Total views : 287363

Follow us on