Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » रालोद में शामिल हुए किसान नेता अंकित बालियान, ग्राम प्रधानों ने भी थामा ‘नल’

रालोद में शामिल हुए किसान नेता अंकित बालियान, ग्राम प्रधानों ने भी थामा ‘नल’

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक नई चर्चा तेज हुई है। किसान नेता स्व. चंद्रपाल फौजी के भतीजे अंकित बालियान ने अपने दर्जनों समर्थकों, ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के साथ राष्ट्रीय लोकदल (RLD) का दामन थाम लिया है।

How to Make a News Portal

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अंकित बालियान और उनके साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने बालियान परिवार के रालोद में आने को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया।

अंकित बालियान ने इस अवसर पर कहा कि उनका परिवार सदैव किसानों की आवाज़ बुलंद करता रहा है और स्व. चंद्रपाल फौजी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रालोद की विचारधारा के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में खानपुर के कुलबीर प्रधान सहित मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के प्रभावशाली प्रतिनिधि शामिल रहे।

इस दौरान किसान नेता अंकित बालियान के साथ कुलबीर प्रधान खानपुर, अनुज,अशोक राठी प्रधान, दीपक राठी ताजपुर, राजकुमार प्रधान बेगराजपुर,हरीराज, सत्येंद्र राठी सोंटा,मुखिया मुजफ्फर अली प्रधान, इमरान प्रधान, गौरव राठी, विपिन राणा, प्रधान दिलशाद,प्रधान दुष्यंत,सुमित कश्यप,बलराज कश्यप, कुशल धीमान,ओमपाल कश्यप, नरेश कश्यप, विपिन त्यागी,संदीप कश्यप, गुफरान त्यागी, नाजिम त्यागी,लताफत प्रधान, मोहित बालियान, चांदवीर सिंह फौजी,अनुपम चौधरी, विजेंद्र प्रमुख, विजेंद्र मलिक, अर्पित बालियान, देवेंद्र प्रधान बागपत, जयकुमार, अर्जुन प्रधान,मुकुल प्रधान, निखिल प्रधान, संजीव सोंटा, सागर कश्यप आदि लोग शामिल हुए ।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 8
Total views : 392556

Follow us on