Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में कूलर फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारियों पर हमला

मुजफ्फरनगर में कूलर फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारियों पर हमला

 लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जौली रोड पर बदमाशों ने जमकर मारपीट की। एक मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने पूरी फैक्ट्री को ही अखाड़ा बना दिया। बदमाशों ने तान्या इंडस्ट्रीज के मालिक और उनके कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। इस हमले में फैक्ट्री स्वामी लहूलुहान हो गए और आरोप है कि उनकी सोने की चेन भी लूट ली गई।

How to Make a News Portal

ट्रैक्टर से शुरू हुआ विवाद:  घटना के अनुसार ड्रीम सिटी निवासी सिद्धार्थ की जौली रोड पर स्थित कूलर फैक्ट्री में बुधवार को लोडिंग का काम चल रहा था। कर्मचारी अमित और शुभम सैनी गाड़ी में सामान भर रहे थे, तभी बिलासपुर निवासी बिल्लू अपना ट्रैक्टर लेकर वहाँ पहुँचा। रास्ते या लोडिंग को लेकर हुई सामान्य कहासुनी के बाद बिल्लू ने फोन कर अपने करीब 10 साथियों को बुला लिया।

देखते ही देखते लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने फैक्ट्री में धावा बोल दिया। आरोपियों ने फैक्ट्री मालिक सिद्धार्थ और कर्मचारी आसिफ पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस अफरा-तफरी और मारपीट के दौरान हमलावरों ने सिद्धार्थ के गले से सोने की चेन भी छीन ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति संभाली और घायल सिद्धार्थ की तहरीर पर शुभम, विनोद और छह अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 2 4 0 2
Total views : 281531

Follow us on