Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एसडी कॉलेज में गूँजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

एसडी कॉलेज में गूँजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शक्ति समिति’ के तत्वावधान में नारी शक्ति पदयात्रा (रैली) का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समान अधिकार और उनके सशक्तिकरण के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाना था।

How to Make a News Portal

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय परिसर से हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्वेता कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। रैली में छात्राओं, शिक्षिकाओं के साथ-साथ एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS) और रोवर्स-रेंजर्स की टोलियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में बैनर और तख्तियाँ थामे प्रतिभागी ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और महिला अधिकारों से संबंधित प्रेरक नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति किसी भी प्रगतिशील समाज की आधारशिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करना ही एक सभ्य समाज की असली पहचान है। प्रो. पुंडीर के अनुसार, ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. सूची अग्रवाल, डॉ. सविता, डॉ. राजेंद्र, डॉ. शालिनी कुशवाहा, डॉ. विजेंद्र, डॉ. निकेता, सुश्री प्रीति, डॉ. संदीप और डॉ. अंशुल शर्मा सहित समस्त स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392590

Follow us on