Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के बडे़ होटल पर छापा, 54 लाख की GST चोरी पकड़ी

मुजफ्फरनगर के बडे़ होटल पर छापा, 54 लाख की GST चोरी पकड़ी

दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित होटल वेलविस्टा पर स्टेट जीएसटी विभाग की विशेष जांच शाखा ने गोपनीय सूचना के आधार पर होटल के रिकॉर्ड खंगाले। इसमें जिसमें शुरुआती जांच में ही तीन करोड़ रुपये के टर्नओवर पर 54 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। इस मामले की जांच के लिए होटल से आवश्यक दस्तावेज, मोबाइल, पैनड्राइव कब्जे में ली गई है। स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सिद्धेशचंद दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने होटल में छापेमारी शुरू की। करीब 14 घंटे से अधिक समय तक चली इस जांच में होटल में विवाह समारोह और अन्य बड़े आयोजनों की बुकिंग बिना किसी पक्के बिल के की जाने के मामले सामने आए। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि होटल संचालकों ने विभागीय पोर्टल पर वास्तविक कारोबार को छिपाया और बिलों के सापेक्ष बहुत कम जीएसटी दर्शाई। टीम ने होटल के लेखा रिकॉर्ड और सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार होटल का वास्तविक कारोबार पांच करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। पूरी जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद फाइल संबंधित सेक्टर को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी। विभागीय छापेमारी से शहर के अन्य बड़े व्यवसायियों और होटल संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उपायुक्त मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि इस जांच में अभी तक 54 लाख रुपये होटल संचालक से जमा कराए हैं। आगे की जांच सैक्टर के अधिकारियों से कराई जाएगी।

How to Make a News Portal

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 6 5
Total views : 392550

Follow us on