Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर में सीएम का दौरा कल, स्कूलों में रहेगा ‘हाफ-डे’

मुजफ्फरनगर में सीएम का दौरा कल, स्कूलों में रहेगा ‘हाफ-डे’

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोमवार को प्रस्तावित जनपद आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने एक बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार को मुजफ्फरनगर शहरी क्षेत्र के सभी बोर्डों के स्कूल केवल सुबह 11 बजे तक ही खुलेंगे। 11 बजे तक छात्र-छात्राओं की छुट्टी कर दी जाएगी ताकि मुख्यमंत्री के काफिले के समय सड़कों पर भीड़ या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

How to Make a News Portal

अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का करेंगे अनावरण:  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले देवी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके पश्चात वह नुमाइश मैदान में आयोजित ‘वृहत रोजगार मेले’ में शिरकत करेंगे, जहाँ युवाओं को नियुक्ति पत्र और विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों को चेक व किट वितरित करेंगे।

अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश:  रविवार को कलेक्ट्रेट में बैठक लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने डीआईओएस (DIOS) राजेश श्रीवास और बीएसए (BSA) संदीप कुमार को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों की छुट्टी समय से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर करीब 1 बजे प्रस्तावित है, ऐसे में प्रशासन का प्रयास है कि उससे पहले ही स्कूली बसें और अभिभावक सड़कों से अपने गंतव्य तक पहुँच जाएं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे शहर को सेक्टरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। हालांकि शहर के अधिकतर विद्यालयों ने स्कूलों में हाफ डे की बजाए छुट्टी कर दी गई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 9 2
Total views : 392649

Follow us on