
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को कर दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें मतदाता सूची की सॉफ्ट और हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई।


मुजफ्फरनगर जिले में जुड़े 1,33,920 नए मतदाता
इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की छह विधानसभाओं की स्थिति अब और अधिक स्पष्ट हो गई है। जिले में कुल 1,33,920 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 12,352 नाम हटाए गए हैं।
-बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में 18,198 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 1377 नाम हटाए गये हैं।
-चरथावल विधानसभा क्षेत्र में 20,931 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 2,018 नाम हटाए गये हैं।
-पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र 25,545 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 1,649 नाम हटाए गये हैं।
-मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र में 35,200 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 4,416 नाम हटाए गये हैं।
-खतौली विधानसभा क्षेत्र में 17,742 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 1,745 नाम हटाए गये हैं।
-मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में 16,304 नए मतदाताओं के नाम जोडे गये। जबकि 1,147 नाम हटाए गये हैं।

विधानसभावार मतदाता पुनरीक्षण डेटा 2026
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल(बूथ) कुल मतदाता (अंतिम)
बुढ़ाना (11) 174 421 3,61,405
चरथावल (12) 142 374 3,13,058
पुरकाजी (13) 140 354 3,08,413
मुजफ्फरनगर(14) 94 370 3,11,887
खतौली (15) 172 355 2,99,570
मीरापुर (16) 151 361 2,99,006
योग (कुल) 873 2,235 18,93,339
मतदाताओं के लिए सुविधा
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रकाशित नामावली अगले एक सप्ताह तक जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जनपद के सभी मतदेय स्थलों (बूथों) पर निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। कोई भी नागरिक वहां जाकर अपना या अपने परिजनों का नाम सूची में चेक कर सकता है। इसके अलावा, मतदाता जनपद की आधिकारिक वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर भी अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
राजनैतिक दलों की उपस्थिति
सूची वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह उपस्थित रहे। राजनैतिक दलों की ओर से भाजपा के ओम प्रकाश उपाध्याय, सपा के साजिद हसन व पवन बंसल, बसपा के इंतजार अली, कांग्रेस के ममनून अंसारी, आप के अजय चौधरी और माकपा के अनिल कुमार व सुभाष उपाध्याय ने भाग लिया।











Total views : 271549