Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र पाल का निधन

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र पाल का निधन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद बिजेंद्र पाल का  बीमारी के चलते निधन हो गया। वह पिछले करीब दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके चलते मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बिजेंद्र पाल का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 10 बजे शहर के शमशान घाट पर होगा।

How to Make a News Portal

बिजेंद्र पाल न केवल भारतीय जनता पार्टी की जिला कमेटी में महत्वपूर्ण पदाधिकारी रहे, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी पैठ थी। वह पिछले दो दशकों से शक्ति क्लब रामलीला कमेटी के अध्यक्ष के रूप में कच्ची सड़क पर भव्य रामलीला का मंचन कराते आ रहे थे। उनके कुशल नेतृत्व में रामलीला के मंचन ने एक विशिष्ट पहचान बनाई।

राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे बिजेंद्र पाल स्वयं भी सभासद रह चुके थे और वर्तमान में उनकी पत्नी कुसुमलता पाल सभासद के रूप में जनसेवा कर रही हैं। उनके आवास पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेताओं और प्रबुद्ध जनों ने इसे जनपद के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 8 1 9
Total views : 383728

Follow us on