Select Language :

Home » एजुकेशन » द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर में छात्रों पर हुई पुरस्कारों की बौछार

द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर में छात्रों पर हुई पुरस्कारों की बौछार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद के नई मंडी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आज शिक्षा और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन एवं अपना एडमिशन अड्डा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनी ने युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए नए द्वार खोल दिए। इस भव्य आयोजन में 12 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों ने शिरकत कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

How to Make a News Portal

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ:  कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन त्यागी, कुश पुरी, स्वामी तेजश्वरानंद और डॉ. राजीव कुमार मौजूद रहे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने  कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे युवा न केवल अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं।

सम्मान और प्रोत्साहन का संगम:  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने की। इस दौरान एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के चांसलर व पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल और  विजय शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 50 से अधिक प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को सम्मानित किया। 1000 से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति ने इस मेले को जिले का अब तक का सबसे बड़ा शैक्षिक आयोजन बना दिया।

लकी ड्रा ने बढ़ाया उत्साह, लैपटॉप और मोबाइल पाकर खिले चेहरे: समारोह का मुख्य आकर्षण ‘लकी ड्रा’ रहा। मुख्य अतिथियों के हाथों भाग्यशाली विजेताओं को 2 लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन और 50 से अधिक अन्य आकर्षक उपहार वितरित किए गए। प्रत्येक प्रतिभागी छात्र को रिफ्रेशमेंट के साथ विशेष उपहार भी भेंट किए गए।

मार्गदर्शन और टीम की मेहनत:  काउंसलर समृद्धि त्यागी ने स्वागत भाषण से सभी का उत्साहवर्धन किया और डॉ. राजीव कुमार ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम की सफलता में आयोजक समृद्धि त्यागी और वैशाली चौधरी की टीम का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में समृद्धि त्यागी ने सभी अतिथियों, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने मुजफ्फरनगर के छात्रों को एक ही छत के नीचे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से सीधे जुड़ने का मौका दिया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 5 0 2 8
Total views : 266867

Follow us on