
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज के सभागार में ‘मेरा वजूद फाउंडेशन’ द्वारा एक अद्वितीय ‘रिकगनिशन सैरेमनी’ (Recognition Ceremony) का आयोजन किया गया। इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों जैसे गायन, नृत्य, योग, साहित्य, समाजसेवा, पत्रकारिता और खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के 161 बहुमुखी प्रतिभाओं को अभिनन्दन पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल (रिटा.) प्रमोद सहगल, विद्या वैभव एजुकेशनल कोनक्लेव के चेयरमैन श्रुतिधारा आर्य, IIA के नेशनल सेक्रेटरी कुशपुरी, स्वामी तेजश्वरानन्द, डॉ. आर.एम. तिवारी, कुंवर देवराज पंवार, डॉ. विनोद कश्यप और लेखक प्रत्यूष गोयल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रत्यूष गोयल द्वारा लिखित पुस्तक ‘द 21 कोड्स ऑफ वेल्थ’ का विमोचन भी किया गया।
मुख्य अतिथि प्रमोद सहगल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि 50 वर्ष से अधिक आयु के हुनरमंदों को मंच प्रदान करना एक अद्भुत पहल है। स्वामी तेजश्वरानन्द ने अनुभवी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए योग की महत्ता बताई। फाउंडेशन की कार्यकारी सचिव समृद्धि त्यागी ने संस्था के सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया और गायक कुशल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अंत में डॉ. आर.एम. तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह हुए सम्मानित: पूर्व नगरपालिका चेयरमैन डा. सुभाष चंद शर्मा, योगाचार्य सुरेंद्र पाल आर्य, पूर्व वार्डन विपिन त्यागी, स्वतंत्र पत्रकार ओ.पी. पाल, गोविंद वर्मा, उमादत्त शर्मा, कवियत्री प्रतिभा त्रिपाठी, सुशीला शर्मा, मास्टर विजय सिंह, आरपी तोमर, प्राचार्य प्रेरणा मित्तल आदि प्रतिशाली लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. राजीव कुमार ने किया।

Post Views: 76













Total views : 252637