Select Language :

Home » स्वास्थ्य » 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, ग्राम प्रधान सम्मानित

100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू, ग्राम प्रधान सम्मानित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में ‘100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान (फेज-2)’ का भव्य शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान टीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 38 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों को सम्मानित किया गया, जिनमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 25 ब्रान्ज कैटेगरी में शामिल रहीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयासों से ही टीबी को जड़ से मिटाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने सभी ग्राम प्रधानों से कम से कम एक टीबी मरीज को गोद लेने का आह्वान किया और स्वयं भी 5 मरीजों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया। अभियान के तहत 25 टीबी मरीजों को ‘पोषण पोटली’ का वितरण भी किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि सरकार मरीजों को बेहतर पोषण के लिए इलाज के दौरान 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दो किस्तों में देती है। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग से ‘निक्षय मित्र’ बनने की अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश चन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के जरिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाएं मरीजों के स्वास्थ्य और पोषण में सीधा योगदान दे सकती हैं। कार्यक्रम में सर्वाधिक मरीजों को गोद लेने वाली संस्था ‘सांई दान फाउंडेशन’ सहित डॉ. मुकेश जैन और डॉ. एम.एल. गर्ग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

मुजफ्फरनगर व लोनी में प्रदूषण विभाग की कार्रवाई, लगी सील

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 9 7 9
Total views : 383971

Follow us on