Select Language :

Home » एजुकेशन » स्कूली बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

स्कूली बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर इण्टर कालेज में ‘सड़क सुरक्षा जागरूकता’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश शर्मा और जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षिका अनन्या शर्मा द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने कार्यक्रम में समां बांध दिया।
21 विद्यालयों के बीच  प्रतिस्पर्धा: इस जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पोस्टर, भाषण और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में जिले भर के 21 प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं की सूची:
  • पोस्टर प्रतियोगिता: डीएवी इंटर कॉलेज की जोया ने प्रथम, लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय के अनंत कुमार ने द्वितीय और जीआईसी पुरकाजी के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • भाषण प्रतियोगिता: जीआईसी पुरकाजी की खुशबू प्रथम रही। डीएवी की इकरा द्वितीय, जबकि एसडी गर्ल्स इण्टर कॉलेज की तन्वी जैन व लाला जगदीश प्रसाद विद्यालय के कृष्णा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
  • नुक्कड़ नाटक: एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज (झाँसी की रानी) की टीम ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कल्याणकारी गर्ल्स इंटर कालेज जागाहेड़ी दूसरे और राजकीय इण्टर कॉलेज पुरकाजी तीसरे स्थान पर रहे।
जिम्मेदारी से सुरक्षित होगी सड़क:  कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. अखिलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं, बल्कि हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। ईमानदारी से नियमों का पालन कर ही हम सड़कों को सुरक्षित बना सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. रणवीर सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मण्डल में अंशु सिंह, वैशाली राठी, अनन्या शर्मा, प्रवीण कुमार सैनी, राना कुरेशी, ज्योति रानी, ममता रानी, साक्षी देशवाल और अर्चना ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 3 8 0
Total views : 244904

Follow us on