Select Language :

Home » अपराध » मुजफ्फरनगर में 110 बीघा में कटी अवैध कालोनियां ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में 110 बीघा में कटी अवैध कालोनियां ध्वस्त

– ध्वस्तीकरण का वीडियो खबर के अंत में देखे।

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) का डंडा बुधवार को जमकर चला। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के सख्त आदेशों के अनुपालन में जोन-01 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 110 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को मटियामेट कर दिया।

दो स्थानों पर हुई बड़ी कार्रवाई

प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले जानसठ रोड स्थित ग्राम बीबीपुर में धावा बोला। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि यहाँ पुष्पेंद्र त्यागी और अजय सिंह आदि द्वारा भट्टे के पीछे लगभग 35 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। इसके बाद टीम एनएच 58 स्थित ग्राम शेरनगर पहुँची, जहाँ सतीश कुमार आदि द्वारा लगभग 75 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

नोटिस के बाद भी नहीं रुके थे निर्माण

एमडीए अधिकारियों के अनुसार, इन अवैध निर्माणों के विरुद्ध पूर्व में ही नोटिस जारी कर चालानी कार्यवाही की गई थी। ध्वस्तीकरण के आदेश पारित होने के बावजूद भू-स्वामियों ने मौके से अवैध निर्माण नहीं हटाए थे, जिसके चलते आज यह कठोर कदम उठाना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि अवैध प्लाटिंगकर्ताओं ने ग्राहकों को 20-20 हजार रुपये गज के हिसाब से प्लाट की बुकिंग कर रखी है, अग्रिम धनराशि लेकर लोगों को बैनामे से पूर्व रसीद दी है।

मौके पर मौजूद रहा भारी पुलिस बल: कार्यवाही के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थानों का भारी पुलिस बल तैनात रहा। एमडीए की ओर से सहायक अभियंता, अवर अभियंता और पूरी फील्ड टीम बुलडोजर के साथ मुस्तैद रही। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 8 7
Total views : 403825

Follow us on