Select Language :

Home » स्वास्थ्य » जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी पर सीएमओ नाराज

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी पर सीएमओ नाराज

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और आमजन को सुलभ चिकित्सा मुहैया कराने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सक्रियता दिखाई। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी विंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल उपस्थिति पंजिका देखी, बल्कि मेडिसिन स्टॉक, ड्रेसिंग बॉक्स और कोल्ड चेन के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए चिकित्सकों को ध्यान रखने के निर्देश दिए।

सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया मंगलवार को पहले सीएचसी मखियाली पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तापमान रजिस्टर को अपडेट रखा जाए। ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर अस्पताल की फीडबैक ली। सीएमओ ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार ही आधी बीमारी दूर कर देता है, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं, आयुष्मान कार्ड और स्वच्छता के निर्देश जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता और ड्रेसिंग बॉक्स की सामग्री जांचते हुए सीएमओ ने चिकित्सकों को आपातकालीन स्थिति के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 4 6
Total views : 392505

Follow us on