
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। द्वारिका सिटी स्थित द एसडी पब्लिक स्कूल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य और उत्साहपूर्ण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्माण में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना और नारी शक्ति का अभिनंदन करना रहा। समारोह की मुख्य अतिथि पल्लवी स्वरूप रहीं, जिनका स्वागत प्रधानाचार्या नीलम माहना ने पौधा भेंट कर किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण “रेट्रो से मेट्रो” थीम रही, जिसने दर्शकों को 70-80 के दशक की सदाबहार अभिनेत्रियों से लेकर आज की आधुनिक और आत्मविश्वास से भरी नारी की विकास यात्रा के दर्शन कराए। प्रतिभागियों ने पुराने दौर के लोकप्रिय गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस दौरान कई रचनात्मक गतिविधियों और रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि पल्लवी स्वरूप ने कहा कि महिला केवल परिवार की धुरी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। प्रधानाचार्या नीलम माहना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं को कर्तव्यों और सपनों के बीच संतुलन बनाकर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पूरा परिसर हँसी, उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में चंचल सक्सैना सहित अन्य महिला शक्ति मौजूद रही।
मिसेज एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
Post Views: 136













Total views : 236321