Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: होली पर हादसों की बाढ़, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर: होली पर हादसों की बाढ़, दो की मौत, 30 से ज्यादा घायल

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद में होली का पर्व हादसों के साये में रहा। बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। इन घटनाओं से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

How to Make a News Portal

दुल्हेंडी के दिन बुधवार को पहला बड़ा हादसा रुड़की रोड पर हुआ, जहाँ एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक ने जिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। वहीं, चरथावल के बिरालसी गांव के पास एक डंपर और बाइक की भीषण भिड़ंत में कुल्हेड़ी निवासी मुंतज़िर  की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये हुए घायल: पीनना के दधेड़ू मोड़ पर कार और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसों में योगेंद्र नगर का शुभम, बघेड़ी निवासी जोनी, शाहबुद्दीनपुर का विशाल, शिवाजी कॉलोनी का विनय और मेदपुर का पंकज भी घायल हुए हैं। सूजडू निवासी जाहिद, अशरफ और शेरपुर निवासी सलीम भी विभिन्न टक्करों में चोटिल हुए। अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों का उपचार निजी व सरकारी अस्पतालों में जारी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 4 0 9
Total views : 344610

Follow us on