Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » राज्यमंत्री और पालिकाध्यक्ष के आवास होली का जश्न, योगी के गीतों पर नाचे समर्थक

राज्यमंत्री और पालिकाध्यक्ष के आवास होली का जश्न, योगी के गीतों पर नाचे समर्थक

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में दुल्हेंडी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख राजनैतिक दिग्गजों के आवास पर रंगों और गुलाल की जमकर बौछार हुई। राज्यमंत्री से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और नगरपालिका अध्यक्ष तक, सभी समर्थकों के साथ होली के जश्न में डूबे नजर आए।

How to Make a News Portal

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर उमड़ा जनसैलाब:  उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर होली का भव्य आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न सामाजिक संगठनों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने पहुँचकर उन्हें गुलाल लगाया। समर्थकों की भीड़ देख मंत्री कपिल देव अग्रवाल खुद को रोक नहीं पाए और समर्थकों के साथ भगवा व होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।

नगरपालिका अध्यक्ष के आवास पर ‘योगी’ के गीतों की गूंज: नई मंडी स्थित नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर भी होली का रंग चढ़ा। भाजपा नेता गौरव स्वरूप और उनके समर्थकों ने “डीजे बजवा दिए योगी ने” जैसे लोकप्रिय गीतों पर थिरकते हुए जश्न मनाया। यहाँ भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। इस दौरान विकल्प जैन, सचिन अग्रवाल, आशुतोष शर्मा आदि नेता पहुंचे।

डॉ. संजीव बालियान का ‘रोड शो’ स्टाइल सेलिब्रेशन: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. संजीव बालियान एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने समर्थकों के साथ खुली कार में सवार होकर पूरे नगर का भ्रमण किया। शहर के हृदय स्थल शिवचौक पर पहुँचकर उन्होंने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और जनता के साथ होली खेली। इस दौरान शहर की सड़कों पर हुड़दंग की जगह प्रेम और उल्लास का वातावरण दिखाई दिया।

होली के गुलाल से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तैयार कर रहे ‘सियासी पिच’

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 0 7 7
Total views : 392590

Follow us on