Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर: रुड़की रोड पर सड़क हादसा में युवक की मौत

मुजफ्फरनगर: रुड़की रोड पर सड़क हादसा में युवक की मौत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रुड़की रोड पर दुल्हेंडी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

How to Make a News Portal

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी बाइक से रुड़की रोड से गुजर रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही युवक की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने कहा, एक युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुँच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 9 5 8
Total views : 231196

Follow us on