Select Language :

Home » राजनीति » होली के गुलाल से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तैयार कर रहे ‘सियासी पिच’

होली के गुलाल से राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तैयार कर रहे ‘सियासी पिच’

लोकपथ लाइव, तरुण पाल।  जनपद की सदर विधासभा सीट पर रंगों का त्योहार होली सिर्फ आपसी भाईचारे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की स्पष्ट आहट मुजफ्फरनगर की सदर विधानसभा सीट क्षेत्र में बखुबी दिखाई और सुनाई दी है। जनपद की राजनीति के केंद्र में इस बार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल पूरी तरह छाए रहे। होली के आयोजनों के माध्यम से उन्होंने न केवल अपनी सक्रियता दिखाने का प्रयास किया, बल्कि अन्य जनपदों के होली मिलन  कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रातोंं-रात अपने जिले में पहुंचकर साफ कर दिया कि उनका पूरा ध्यान अब अपनी कर्मभूमि मुजफ्फरनगर पर केंद्रित है। वह बिलकुल भी नहीं चाहते हाईकमान की नजरों में कोई और चेहरा 2027 के लिए इस सीट पर दिखाई दें।
द एसडी पब्लिक में अपना कार्यक्रम, अन्य कार्यक्रमों को भी नहीं किया मिस:
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस बार एक भव्य निजी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन सीबीएसई से मान्यता प्राप्त द एसडी पब्लिक स्कूल में किया,  जिसकी चर्चा पूरे शहर में है। इस कार्यक्रम के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने का प्रयास हुआ। इसके अलावा उन्होंने शहर में वें जगह-जगह अतिथियों के रूप में शामिल हुए। इसमें कोई दोराय नहीं है। कपिल देव अग्रवाल एक मिलनशार व्यक्ति है। यहीं कारण है कि वें कार्यक्रम में निमंत्रण पर पहुंचे भी, नाचे भी और वोट मांगते हुए योगी और मोदी सरकार का बखान किया। इनके इस व्यवहार के लोग कायल भी हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष सहित भाजपा  के ही अन्य नेताओं को अपनी चिंता हो गई। यह वह नेता हैं जो चाहते हैं कि 2027 में विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा सीट पर टिकट उन्हें मिले। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की होली कार्यक्रमों में दिखी इस सक्रियता को राजनीतिक विशेषज्ञ 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देख रहे हैं।
संगठन और पदाधिकारियों की जुटी भारी भीड़
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के इस विशेष कार्यक्रम में केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के मुखियाओं और प्रभावशाली स्थानीय चेहरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। रणनीतिक तौर पर यह आयोजन शक्ति प्रदर्शन जैसा नजर आया। जानकारों का कहना है कि मंत्री जी ने इस बार बाहरी जिलों के निमंत्रणों को अधिक तव्वजों नहीं दी, केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं और  सामाजिक संगठनों के होली मिलन में पहुंचकर खूब गुलाल उड़ाया, ताकि जमीनी स्तर पर फीडबैक और समर्थन को पुख्ता किया जा सके।

 

तीन बार से लगातार विधायक बन रहे हैं कपिल देव अग्रवाल: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल अब तक तीन बार मुजफ्फरनगर सदर सीट से विधायक चुने गए हैं। 2016 (उपचुनाव) में पहली बार विधायक बने।
2017 (आम चुनाव) में  दूसरी बार विधायक बने और 2022 (आम चुनाव) में तीसरी बार लगातार जीत हासिल की। फिलहाल, मुजफ्फरनगर की होली के ये सियासी रंग चर्चा का विषय बने हुए हैं। विरोधियों की नजरें भी मंत्री जी की इस ‘होली डिप्लोमेसी’ पर टिकी हैं, जो सीधे तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बिछाई जा रही बिसात मानी जा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 0 8 1 7
Total views : 278904

Follow us on