Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » होली मिलन: सीएमओ कार्यालय में गूंजे फाग के गीत

होली मिलन: सीएमओ कार्यालय में गूंजे फाग के गीत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर सीआरएम सर्वेक्षण में अव्वल रहने पर बरला पीएचसी प्रभारी को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया मौजूद रहे। उनके साथ डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता और सीएमएस डॉ. संजय वर्मा ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इस दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा रहा। स्वास्थ्य कर्मियों ने एक से बढ़कर एक होली के गीत और लोकगीत प्रस्तुत किए, जिस पर उपस्थित लोग झूमने को मजबूर हो गए। डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी समन्वय बढ़ता है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शांतिपूर्ण और सुरक्षित होली का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि होली पर सभी स्वास्थ्य कर्मचारी अपने कार्यों को लेकर अलर्ट रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज त्यागी द्वारा किया गया, जबकि इस पूरे आयोजन की रूपरेखा और भूमिका तैयार करने में चीफ फार्मासिस्ट रोहित चौधरी व संजीव लांभा का विशेष योगदान रहा। इस कार्यक्रम में फार्मासिस्ट अनिल कुमार, मनोज कुमार, सरिता चौधरी, पूर्व चीफ फार्मासिस्ट कमलेश राय सहित अन्य वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 5 6
Total views : 384543

Follow us on